Sunday, February 3, 2019

Delhi Home Guards News

दिल्ली होमगार्ड संस्था सरकार की महत्वपूर्ण संस्थाओं में से एक है, यह दिल्ली पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग देती है, साथ ही अन्य विभागों जैसे दिल्ली परिवहन निगम (DTC), पर्यावरण विभाग आदि में भी अपनी सेवा देकर दिल्ली वासियों की सुरक्षा निश्चित करती है और आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली से बाहर जाकर भी देश और समाज को अपनी सेवा और सुरक्षा प्रदान करती है!

लेकिन आज समय ऐसा आ गया है कि इनकी खुद की सुरक्षा खतरे के घेरे में नजर आ रही है क्योंकि आने वाले 31 मार्च 2019 को इनका कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है, ये होमगार्ड 2009 में भर्ती किए गए थे और लगभग 10 साल से अपनी सेवा समाज और विभाग को दे रहे हैं, अगर इनको विभाग से निकाल दिया गया तो इनकी रोजी रोटी छीन जाएगी और इनका परिवार आर्थिक रूप से असुरक्षित हो जाएगा फिर ना तो अपने परिवार का भरण पोषण कर पाएंगे और ना ही समाज को अपनी सेवा दे पाएंगे, इस संबंध में होमगार्ड के जवान आगामी 8 फरवरी 2019 को माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिलने जा रहे हैं!



इस संबंध में होमगार्ड के जवानों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम भी पत्र लिखा है और 'मन की बात' हेल्पलाइन नंबर 6357171717 के द्वारा अपनी बात भी, अपनी आवाज में प्रधानमंत्री  महोदय तक पहुंचा रहे हैं!


आप भी इनका सहयोग करें और 'मन की बात' हेल्पलाइन नंबर 6357171717 में अपने आवाज में इनके समर्थन में शब्द कहें और इस पोस्ट को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करके पहुंचाएं, इनके जोश भरे परेड को देखने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखें, परेड को देखने के बाद आप का मन जरूर इनका समर्थन करेगा!

Click Here Watch on YouTube

 धन्यवाद
जय हिंद, जय भारत!

No comments:

Post a Comment