Important for UPSC/PCS/UGC-NET/PGT Exam
मैकेन्जी पार्कर तथा होम्स इस सिद्धांत के प्रमुख विचारक हैं । इस सिद्धांत के अनुसार पृथ्वी की भू-पर्पटी अनेक छोटी-बड़ी प्लेटों में विभक्त है । ये प्लेटें 100 किमी. की मोटाई वाले स्थलमण्डल (लिथोस्फेयर) से निर्मित होती हैं एवं दुर्बलमण्डल (एस्थेनोस्फेयर) पर तैरती रहती हैं जो कि पूर्णतः सिमा का बना है व अपेक्षाकृत अधिक घनत्व का होता है।
NCERT की 11 वीं कक्षा की किताब भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत के अनुसार मुख्य प्लेटों की संख्या 7 बताई गई है और लघु प्लेटो की संख्या 20 बताई गई है , प्लेटों के किनारे ही भूगर्भिक क्रियाओं के दृष्टिकोण से सर्वाधिक महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि इन्हीं किनारों के सहारे भूकम्पीय, ज्वालामुखीय तथा विवर्तनिक घटनाएँ घटित होती हैं ।
सामान्य रूप से प्लेटों के किनारों (Margins) को तीन प्रकारों में विभक्त किया गया है:
1. रचनात्मक किनारा (Constructive Margin):
ये तापीय संवहन तरंगों के उपरिमुखी स्तंभों के ऊपर अवस्थित होते है, इसके कारण दो प्लेटें एक-दूसरे की विपरीत दिशा में गतिशील होते हैं एवं दोनों के मध्य एक भ्रंश दरार पड़ जाती है जिसके सहारे एस्थेनोस्फेयर का मैग्मा ऊपर आता है और ठोस होकर नवीन भू-पर्पटी का निर्माण करता है ।
अतः इन प्लेट किनारों को रचनात्मक किनारा (Diverging Plate) कहते हैं तथा इस तरह की प्लेटें ‘अपसारी प्लेटें’ कहलाती हैं । इस तरह की घटनाएँ मध्य महासागरीय कटकों के सहारे घटित होती है । मध्य अटलांटिक कटक इसका सर्वोत्तम उदाहरण है ।
2. विनाशात्मक किनारा (Destructive Margin):
ये तापीय संवहन तरंगों के अधोमुखी स्तंभों के ऊपर अवस्थित होते है । इससे दो प्लेटें अभिसरित होती हैं एवं आपस में टकराती हैं । इस प्रक्रिया में अधिक घनत्व की प्लेट कम घनत्व की प्लेट के नीचे क्षेपित (Subduct) हो जाती है ।
इस क्षेत्र को बेनी ऑफ मेखला या बेनी ऑफ जोन (Beni off Zone) कहते हैं । चूँकि यहाँ प्लेट का विनाश होता है, अतः इसे विनाशात्मक किनारा कहते हैं तथा ऐसी प्लेटें ‘अभिसारी प्लेट’ (Converging Plate) कहलाती हैं ।
3. संरक्षी किनारा (Conservative Margin):
जब दो प्लेटें एक दूसरे के समानान्तर खिसकती हैं तो उनमें कोई अन्तर्क्रिया नहीं हो पाती, अतः इसे ‘संरक्षी किनारा’ कहते हैं । यहाँ रूपांतर भ्रंश (Transform Fault) का निर्माण होता है ।
इसी टॉपिक से संबंधित कुछ प्रश्न तथा उत्तर संक्षिप्त विवरण के साथ आपको नीचे दिए गए वीडियो में मिल जाएगा :-
Click Here Watch on YouTube
Share on Whatsapp
धन्यवाद,
जय हिंद जय भारत
इसी टॉपिक से संबंधित कुछ प्रश्न तथा उत्तर संक्षिप्त विवरण के साथ आपको नीचे दिए गए वीडियो में मिल जाएगा :-
Click Here Watch on YouTube
जय हिंद जय भारत
No comments:
Post a Comment